{"_id":"57cb0e974f1c1bd4352cbeaf","slug":"prisnor-run-away-from-thana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी थाने से फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदी थाने से फरार
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
थाना चकरनगर पुलिस की लापरवाही का नमूना शनिवार की सुबह देखने को मिला। पुलिस ने लड़की भगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी शनिवार की सुबह हथकड़ी खोलकर भाग निकला। पुलिस ने काफी खोजबीन की। आरोपी का पता नहीं लगा।
विज्ञापन
थाना चकरनगर में अपराध संख्या 58 /2016 पर आईपीसी की धारा 363/366 का आरोपी गुड्डू पुत्र मुनेंद्र जाटव आठ जुलाई को थाना चकरनगर क्षेत्र के एक महाविद्यालय से एक छात्रा को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपी है। पुलिस ने छात्रा व आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। थाना पुलिस ने छात्रा के न्यायालय में 164 के अंतर्गत बयान कराए थे। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में जुटी थी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार रात्रि तीन बजे आरोपी हाथों से हथकड़ी निकालकर थाना परिसर के मुख्य दरवाजे से जंगल की तरफ फरार हो गया। थाना परिसर में पहरा की ड्यूटी कर रहे होमगार्ड ने युवक को भागते देखकर शोर मचाया। इस पर थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक व दो सिपाही आरोपी को दबोचने के मकसद से बीहड़ की तरफ भागे। आरोपी युवक पुलिस स्टाफ को अपनी तरफ आते देख तेजी से भागने लगा । उपनिरीक्षक के साथ भाग रहे दो आरक्षियों ने आरोपी को दबोचने की कोशिश की। इन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
उधर, आरोपी के पिता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर थाना पुलिस पर विरोधियों के साथ मिलकर साजिशन पुत्र को गायब करने का आरोप लगाया है। पिता का आरोप है कि पुलिस उसके पुत्र को 29 अगस्त से थाने में बंद किए है। पुत्र को न तो छोड़ा गया और न ही चालान किया। शुक्रवार को वह पुत्र से मिलने गया तो वहां पर विरोधी भी बैठे थे। पिता ने पुलिस पर पुत्र को गायब करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है । सीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि बंदी के भागने की जांच की जा रही है।