फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Elderly man dies after being hit by a motorcycle.

Gurugram News: बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Wed, 23 Sep 2026 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by a motorcycle.
अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही मामले की छानबीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में 22 सितंबर की सुबह खवासपुर गांव की ओर से सर्विस रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें लगने के कारण बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के बेटे सत्यवान की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ फर्रुखनगर थाने में सड़क हादसे में मौत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
मृतक की पहचान जुड़ौला गांव निवासी पूर्ण सिंह के रूप में हुई है। मृतक के बेटे सत्यवान ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे पिता बावड़ा गांव से खवासपुर गांव की ओर सर्विस रोड पर पैदल चल रहे थे। एमआर टायर दुकान के पास तेज रफ्तार बाइक ने पूर्ण सिंह को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने पर बुजुर्ग के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार वालों ने हादसे को अंजाम देने वाली बाइक के फोटो भी मोबाइल में क्लिक किए हैं। हालांकि बाइक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। बाइक के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार करके मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। - अशोक कुमार, जांच अधिकारी, फर्रुखनगर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article