फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Man accused of fraud involving Kedarnath helicopter tickets arrested from Rishikesh.

Rudraprayag News: केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर ठगी का आरोपी ऋषिकेश से गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2026 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 23 Sep 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Man accused of fraud involving Kedarnath helicopter tickets arrested from Rishikesh.
पुणे महाराष्ट्र के एक व्यक्ति से ठगे थे पांच लाख रुपये
विज्ञापन

कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान हेली सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने हेली टिकट बुकिंग के नाम पर श्रद्धालु से करीब पांच लाख रुपये की ठगी की थी। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी चमोली भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार अगस्त माह में पुणे महाराष्ट्र निवासी करण गुजराल ने हेली सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत कोतवाली गुप्तकाशी दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि शीशमबाड़ा शेरपुर देहरादून निवासी राहुल थापा ने पैसों के लालच में श्रद्धालुओं को हेली टिकट उपलब्ध कराने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, सिम कार्ड सहित, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस की ओर से बरामद इलेक्ट्रॉनिक और बैंक संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। वहीं होटल संचालकों और हेली प्रदाता कंपनियों से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed