फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia Ranks 2nd in Bihar for Accessible Healthcare Services; August Ranking Sees Massive Improvement

बिहार: दूर-दराज तक सुलभ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने में पूर्णिया राज्य में दूसरे स्थान पर, लगातार हो रहा सुधार

Wed, 23 Sep 2026 06:07 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 06:07 PM IST
सार

सुदूर इलाकों तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में पूर्णिया जिला अगस्त महीने में बिहार में दूसरे स्थान पर रहा। जून में 12वें और जुलाई में 5वें पायदान के बाद 364 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के जरिए बेहतर इलाज से रैंकिंग में सुधार हुआ।

विज्ञापन
Purnia Ranks 2nd in Bihar for Accessible Healthcare Services; August Ranking Sees Massive Improvement
स्वास्थ्य रैंकिंग में लगातार सुधार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुदूर और ग्रामीण इलाकों तक आसान और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के मामले में पूर्णिया जिला अगस्त महीने में पूरे बिहार में दूसरे स्थान पर रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग के निरंतर प्रयासों और बेहतर प्रबंधन के कारण जिले की राज्य स्तरीय रैंकिंग में लगातार उछाल दर्ज किया गया है। इससे पूर्व पूर्णिया जिला 2026 जून माह में 12वें और जुलाई माह में 5वें स्थान पर था, जो अब सुधरकर राज्य में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राज्य में पहला स्थान लाने के लिए बेहतर कार्य कर रहे है। वहीं सुलभ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने में पूर्णिया राज्य में दूसरे स्थान आने पर स्वास्थ्य कर्मियों में हर्ष का माहौल है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले के सभी 14 प्रखंडों में कुल 364 स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिर पूरी तरह से सक्रिय हैं। इनमें 294 स्वास्थ्य उपकेंद्र, 30 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (APHC), 20 शहरी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर और 8 शहरी PHC शामिल हैं। सभी जगहों पर प्रशिक्षित डॉक्टरों और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा स्थानीय स्तर पर ही मरीजों की जांच और मुफ्त इलाज किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को मामूली बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ता।
विज्ञापन


पढ़ें: अनंत सिंह के विरोध के बावजूद नीतीश कुमार ने नीरज को दिया टिकट, जदयू की सूची में किसका नाम?
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर स्थिति वाले मरीजों को तुरंत प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) या राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH), पूर्णिया रेफर किया जाता है। जहां बेहतर सुविधा मिल सकें। इसके साथ ही, ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से टेली-मेडिसिन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे मरीज विशेषज्ञ डॉक्टरों से सीधे परामर्श ले पा रहे हैं।

सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि इन केंद्रों पर ओपीडी (OPD), संस्थागत प्रसव, गर्भवती महिलाओं की एएनसी (ANC) जांच, नियमित टीकाकरण, टीबी एवं गैर-संचारी रोगों (NCD) की स्क्रीनिंग, परिवार नियोजन परामर्श और आयुष्मान भारत योजना जैसी सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से प्रदान की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed