फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Priest beaten by drunken Dbangon

नशे में धुत दबंगों ने पुजारी को पीटा

Fri, 12 Aug 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 12 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Priest beaten by drunken Dbangon
पुजारी मुन्ना गिरी। - फोटो : अमर उजाला

बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव ऊनवा संतोषपुर में स्थित एक मंदिर में बुधवार शाम गांव के दबंगों ने पुजारी के साथ मारपीट की। पुजारी ने विरोध किया तो दबंगों ने मंदिर में तोड़-फोड़ की। जिसमें मंदिर की पटिया टूट गई। पुजारी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव ऊनवा संतोषपुर में जाहरवीर महाराज का मंदिर है। बुधवार को पुजारी मुन्ना गिरी मंदिर में थे। गांव के कुछ दबंग वहां शराब पीकर पहुंचे और नशे में धुत होकर पुजारी से गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन


पुजारी ने गाली देने से मना किया तो दबंगों ने पुजारी से मारपीट शुरू कर दी। बाद में दबंगों ने मंदिर में तोड़फोड़ करते हुए पुजारी को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारी मुन्ना गिरी ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों पूर्व  मंदिर पर भागवत का आयोजन किया गया था जिसमें भंडारे के दिन भी दबंगाें ने मारपीट, तोड़-फोड़ कर लूटपाट भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed