फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   one person died in harsh fyring

हर्ष फायरिंग में एक की मौत

Fri, 26 May 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 26 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
one person died in harsh fyring
प्रतीकात्‍मक - फोटो : प्रतीकात्‍मक

वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला हरी सिंह में गुरुवार की रात तिलक समारोह में लड़के पक्ष के एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली लड़की के मौसा के सिर में जा लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  हादसे के बाद युवक तमंचा सहित भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव मलपुरा निवासी ध्यान सिंह ने अपनी पुत्री पूनम की शादी वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला हरी सिंह निवासी विजय सिंह के पुत्र नीलेश के साथ तय की है। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गई थी। दो जून को शादी है। बृहस्पतिवार को ध्यान सिंह अपने रिश्तेदारों व परिजनों के साथ टीका और लगुन चढ़ाने गांव नगला हरी सिंह आए थे। विजय सिंह ने रिश्तेदारों की खूब खातिरदारी की। नाश्ता व खाना खाने के बाद रात करीब साढे़ ग्यारह बजे घर के बाहर मैदान में टीका व लगुन का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह स्थल पर रिश्तेदार व गांव के लोगों मजमा लगा था। टीका का कार्यक्रम हो चुका था। लगुन चढ़ने की तैयारी चल रही थी। इस दौरान गांव के पारिवारिक धीरेंद्र कुमार पुत्र ज्ञान सिंह ने अपने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। उसने दो फायर किए, तीसरा फायर करने के लिए उसने तमंचा लोड किया, लेकिन कारतूस मिस हो गया। वह तमंचा देखने लगा, तभी गोली चल गई। गोली, पीछे बैठे लड़की के मौसा ग्राम ऊमरीहार थाना भोगांव जिला मैनपुरी निवासी महेश चंद (62) पुत्र पुत्तू लाल के सिर में जा लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद धीरेंद्र मौके से भाग निकला। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वैदपुरा थानाध्यक्ष सत्येंद्र यादव मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। मृतक के पुत्र आनंद प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व लापरवाही के साथ अवैध असलाह चलाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ ने बताया कि आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed