फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Murdered youth dies in accident

हादसे में घायल युवक की मौत

Sat, 04 Nov 2017 11:48 PM IST
औरैया
औरैया Updated Sat, 04 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
औरैया (ब्यूरो)। 15 अक्तूबर को मैजिक व कार की भिड़ंत में कार सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया था। युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता वकार खान निवासी आनंद विहार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी कार से लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन


भाऊपुर के पास मैजिक ने कार में टक्कर मार दी जिससे उसका पुत्र दमना घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मैजिक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन


धारदार हथियार से हमला किया 
औरैया (ब्यूरो)। एरवाकटरा क्षेत्र के एरवाकटरा गांव निवासी होरीलाल ने गांव के दीपू व नीलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उक्त लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चरागाह की जमीन पर फसल करने पर रिपोर्ट 
औरैया (ब्यूरो)। अछल्दा क्षेत्र के लेखपाल स्वदेश ने क्षेत्र के बिजौलिया गांव निवासी महेश चंद्र व नगला निवासी विश्राम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि इन लोगों ने चारागाह की जमीन पर धान की फसल कर ली। इसके बाद फसल को काट भी लिया। 

गाली देने का विरोध करने पर पीटा 
औरैया (ब्यूरो)। सहायल क्षेत्र के पुर्वा भग्गा गांव निवासी सरस्वती देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव के शिवनाथ व दयानाथ उससे गाली-गलौज करने लगे। जग उसने विरोध किया तो लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। 


महिला को डंडों से पीटा 
औरैया (ब्यूरो)। फफूंद क्षेत्र के गांव अधासी निवासी पुष्पा देवी पत्नी प्रताप नरायन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव के सुनील, नीलेश व सरिता ने उसे रंजिश के चलते लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed