{"_id":"58d170f04f1c1b2f4a1a34e0","slug":"murder-accused-wife-and-her-lover-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चितभवन के पास नहर में युवक का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो लोग फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पति को अवैध संबंध का पता चलने महिला ने हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव घाटमपुर निवासी रामू पुत्र लाखन सिंह 8 मार्च को ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद से उसका पता नहीं चला। 12 मार्च को पुलिस ने चितभवन नहर के पास से एक युवक का शव बरामद किया। उसकी शिनाख्त रामू के रूप में की गई। मृतक के पिता लाखन सिंह ने बहू दीपा, साले रिंकू ससुर महाराज सिंह और सास मायावती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने साले रिंकू के अलावा पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मामले के खुलासे के लिए सर्विलांस की मदद ली। एसओ इकदिल हरी शंकर मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिली कि दीपा ने चचेरे भाई प्रेमी कामता प्रसाद उर्फ पंछी के साथ मिलकर रामू को ससुराल बुलाया। पंछी लगातार रामू की लोकेशन लेता रहा। बलरई स्टेशन पर उतरने के बाद पंछी रामू को दो लोगों के साथ बाइक पर बैठाकर ले गया और गांव बिहारीपुर के पास उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि रामू ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए पत्नी को साठ हजार रुपये दिए थे। दीपा ने खर्च के लिए उन पैसों को प्रेमी को दे दिया। पूछताछ में दीपा ने बताया कि चचेरे भाई पंछी से करीब छह माह से अवैध संबंध चल रहे थे। रामू को शक हो गया। इसके कारण ही उसकी हत्या की साजिश रची गई। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। एसओ ने बताया कि फरार लोगों की तलाश चल रही है। उन्हें भी जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन