{"_id":"590a1d664f1c1ba874441eb2","slug":"missing-young-man-deadbody-found-in-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोर का शव नहर में मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता किशोर का शव नहर में मिला
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 03 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
शव मिलने पर पहुंचे ग्रामीण एवं पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के पास लुहिया नहर में बुधवार को लापता किशोर का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त टिमरुआ गांव के श्याम बाबू जाटव के पुत्र अभिषेक के रूप में की गई। अभिषेक मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे घर से निकला था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजन हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बुधवार को राहिन पुल की तरफ से लुहिया नहर पुल की तरफ बहता हुआ शव देखा। ग्रामीणों ने बसरेहर थानाध्यक्ष भोलू सिंह भाटी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। आसपास के थानों में किशोर का शव पडे़ होने की जानकारी दी गई। उधर, ग्राम टिमरुआ के श्याम बाबू जाटव पुत्र अभिषेक की तलाश में छानबीन कर रहे थे। उन्हाेंने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने पुत्र अभिषेक के रूप में की। अपने पुत्र का शव देखकर परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो गया। श्याम बाबू ने बताया कि पुत्र मंगलवार की सुबह घर से निकला था। उसके बाद नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद जब नहीं मिला तो सैफई पुलिस को सूचना दी। बुधवार को अभिषेक का शव नहर में पड़ा मिला। अभिषेक नहर में कैसे पहुंचा, यह समझ में नहीं आ रहा है। परिजनों ने किशोर की हत्या की आशंका जताई है। मामले की विवेचना कर रहे सैफई एसओ एसके दीक्षित ने बताया कि अभिषेक की गुमशुदगी का मामला अपहरण में दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहराई से विवेचना की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन