{"_id":"5bccc223bdec226974556e40","slug":"maiden-s-body-found-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला युवती का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में मिला युवती का शव
अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खेत में मौजूद पुलिस व फोरेंसिक टीम। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम बंशियापुरा से गत शनिवार रात को घर से निकली युवती शव गांव से कुछ दूर एक बाजरे के खेत में पड़ा मिला। युवती के पिता ने एक युवक पर उसे घर से बुलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच कर रही है।
सुरेश चंद्र पुत्र रामनाथ ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के एक युवक ने गत शनिवार की रात उसकी पुत्री आराधना (18) को बुलाया था। इसके बाद उसकी पुत्री शौच क्रिया का बहाना करके रात करीब 11 बजे चली गई। कुछ समय बाद उसका पुत्र उसे ढूंढने के लिए पीछे चला आया, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद वह घर आ गया। युवती की मां चंद्रेश कुमारी का कहना है कि बेटी की काफी खोजबीन की गई लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चला। उसके लापता होने की सूचना रात में ही यूपी 100 पर दी थी। पुलिस रात में आई और लड़की की खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।
रविवार सुबह पिता व पुत्र थाने गए। थाना प्रभारी भोलू सिंह भाटी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। आराधना की छोटी बहन वंदना और अन्य परिजनों से पूछताछ की। इसी दौरान आराधना के चाचा सुभाष चंद्र भी वहां पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया आराधना का का शव गांव से करीब तीन सौ मीटर दूर एक बाजरे के खेत में पड़ा हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
सीओ विकास जायसवाल और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।