फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Killing the village with sharp weapons

धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्या

Wed, 27 Feb 2019 11:20 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Wed, 27 Feb 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
Killing the village with sharp weapons
निराकार दुबे की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
जसवंतनगर (इटावा)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खेड़ा बुजुर्ग में ग्रामीण की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव तीन दिन से पूर्व प्रधान के मकान के कमरे में पड़ा था। बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। ग्रामीण को हत्या के प्रयास के मामले मामले में 10 वर्ष की सजा हुई थी, वह हाईकोर्ट से जमानत पर था। पुलिस अवैध संबंध में हत्या का शक जता रही है।
विज्ञापन


खेड़ा बुजुर्ग गांव में रहने वाला निराकार (45) पुत्र राधाकिशन दुबे छह साल से पूर्व प्रधान ठाकुर चंद्र के घर पर अकेले रहकर खेतीबाड़ी की देखभाल करता था। उसकी ज्यादातर गांव के लोगों से उसकी आदतों के चलते लड़ाई रहती थी। 24 फरवरी को उसे गांव में अंतिम बार देखा गया। बुधवार को पड़ोसी रामबाबू जाटव जब छत पर गया तो उसे बदबू लगी। उसने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। बाद में इसकी सूचना थाना पुलिस को मिली। प्रभारी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह तालान घटनास्थल पर पहुंचे। छत के जरिये नीचे उतरकर देखा तो निराकार दुबे का शव रजाई से ढका हुआ था। उसकी गर्दन कटी हुई तथा सिर पर भी चोट के निशान थे। फोरेंसिक लैब की टीम घटनास्थल पर पहुंची सबूत जुटाए। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि निराकार दुबे लड़ाकू किस्म का था। गांव में एक  महिला के पास रहता था। वहीं, खाता-पीना था। इन बातों के चलते उसकी पत्नी तथा उसके बच्चे आगरा में मकान बनाकर अलग रहते है।
विज्ञापन


निराकार के पुत्र हर्ष ने बताया कि 22 फरवरी को उनकी फोन से बात हुई थी। इसमें उसने राजीखुशी होना बताया था। उसका अपना घर छोड़कर महिला के यहां रहना उसके रिश्तेदारों को रास नहीं आ रहा था। आशंका है कि उन्हीं लोगों ने निराकार दुबे को मारने की योजना बनाई हो। निराकार शराब का भी आदी था। घटनास्थल पर चार पाउच देसी शराब भी मिली है। उसने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में कोर्ट ने निराकार को दस साल की सजा सुनाई थी। होईकोर्ट से उसे जमानत मिली थी।  क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर उत्तम चन्द्र ने बताया कि मामला अवैध संबंध का लग रहा है। इसकी जांच की जा रही है। निराकार दुबेे के दो लड़के तथा एक लड़की तथा पत्नी है। निराकार के गलत आदतों के वे उससे अलग आगरा में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed