फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Junior ragging not beaten for second year student

जूनियर की रैगिंग नहीं करने पर द्वितीय वर्ष के छात्र को पीटा

Fri, 03 Aug 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 03 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Junior ragging not beaten for second year student
सिविल लाइन थाने के बाहर मौजूद छात्र। - फोटो : amar ujala
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कृषि इंजीनियरिग कालेज में गुरुवार रात को जूनियर छात्र की रैगिंग न करने से नाराज सीनियर छात्राें ने द्वितीय वर्ष के छात्र की पिटाई कर दी। शुक्रवार को पीड़ित छात्र ने साथियों के साथ सिविल लाइन थाने जाकर मारपीट की तहरीर दी है। जानकारी मिलने के बाद कालेज का स्टॉफ थाने पहुंचा और छात्रों को समझा बुझाकर साथ ले गया। इधर, कालेज के डीन ने इसे छात्रों के आपस का विवाद बताया है।  
विज्ञापन


जौनपुर जिले के गांव घाटमपुर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वह कृषि इंजीनियरिंग कालेज में द्वितीय वर्ष का छात्र है। गुरुवार रात को वह कमरे में था। तभी कुछ तृतीय वर्ष के सीनियर छात्रों ने उसे बुलाया और प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग करने के लिए कहा। जब उसने ऐसा करने में असमर्थता व्यक्त की तो इससे नाराज सीनियर छात्रों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सीनियर उसे कमरे से बाहर जहां दोबारा पिटाई की। बाद में उसके कुछ साथियों ने आकर उसे बचाया। इसके बाद सीनियर छात्र उसे धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को द्वितीय वर्ष के छात्रों में जानकारी होने पर रोष पैदा हो गया। बाद में प्रमोद ने साथियों के साथ सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। उसके बाद थाने में तैनात एसएसआई सुशील द्विवेदी ने इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद कॉलेज के लोग सिविल लाइन थाने पहुंचे और छात्रों को समझा बुझाकर अपने साथ ले गए। कॉलेज प्रशासन ने मारपीट करने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद छात्र लौट गए। इस संबंध में डीन जेपी यादव ने बताया कि छात्रों में आपस में विवाद हो गया था। उन्हें समझा बुझाकर शांत कर दिया गया। उन्हाेंने रैगिंग  की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed