{"_id":"58dd51614f1c1b360763e1bc","slug":"hijacked-youth-reached-saifai-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत युवक सैफई थाने पहुंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत युवक सैफई थाने पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लवेदी। थाना क्षेत्र के ग्राम उग्रपुरा के पास से गायब युवक वुधवार की रात सैफई थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया था। बाद में अपहर्ता उसे कार से फेंक कर भाग निकले। उसकी आंख में पट्टी भी बांधी गई थी। उसने पुलिस को बताया कि उसके साथ मारपीट की जाती थी। डॉक्टरी परीक्षण में चोट के निशान नहीं पाए गए। पुलिस सच्चाई पता करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम बसैया हार निवासी सोनू तिवारी पुत्र प्रमोद कुमार तिवारी का एक होटल मालिक से विवाद हो गया था। होटल मालिक इसकी शिकायत करने घर गया था लेकिन वह नहीं मिला। होटल मालिक के लखना लौटते समय सोनू उसे उग्रपुरा के पास मिल गया। होटल मालिक ने उसके साथ मारपीट की। उसके बाद सोनू ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस जब वहां पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला बल्कि उसकी बाइक वहां पड़ी मिली थी। इस संबंध में उसके भाई ने होटल मालिक सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बुधवार की रात को सोनू सैफई थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। अपहर्ता उसे रास्ते में फेंक कर भाग गए। सोनू के हाथ बंधे थे। आंखों पर बंधी पट्टी खुल गई थी। सैफई पुलिस ने उसे लवेदी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने के प्रयास में है कि सोनू का वास्तव में अपहरण किया गया या फिर वह लोगों को फंसाने के लिए अपहरण का नाटक कर रहा है। एसओ लवेदी सुशील कुमार योगी ने बताया कि पुलिस सोनू से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही सारे तथ्यों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन