{"_id":"577ff4604f1c1b446c7fb645","slug":"fyring-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बंटवारे की रंजिश में गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन बंटवारे की रंजिश में गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन बंटवारे की रंजिश में हमलावरों ने बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र का घेराव कर फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली पुत्र के लग गई इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मौका पाकर हमलावर फरार हो गए। घायल को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के खिरिया निवासी मोहर सिंह पुत्र तेज सिंह ने भूप सिंह के साथ मिलकर गांव निवासी अजब सिंह का एक खेत खरीदा था। जिसके बंटवारे को लेकर भूप सिंह से विवाद चल रहा है। मामला एसडीएम ताखा की कोर्ट में विचाराधीन है। भूप सिंह एवं उनके परिवार के लोग इसी कारण उसके परिवार से रंजिश मानते हैं। बृहस्पतिवार को मोहर सिंह नगला हरचंदी में अपने पुत्र संदेश कुमार एवं नाती राजीव कुमार के साथ एक निमंत्रण में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
रात्रि करीब 8 बजे वे तीनों लोग बाइक से अपने गांव वापस जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में चरन सिंह, प्रदीप, अभिलाख पुत्रगण भूप सिंह, सुरेंद्र सिंह पुत्र जवाहर लाल, चंद्रपाल पुत्र सुरेंद्र सिंह ने उन लोगों को पांडरी वाले बाबा के मंदिर के पास घेर लिया। हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस घटना में संदेश के सीने और दोनों पैरों में गोली जा धसी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मौका पाकर हमलावर फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन