{"_id":"5c894b4cbdec221428361af9","slug":"five-gangsters-caught-in-two-police-encounters","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पुलिस मुठभेड़ों में पकड़े गए पांच बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पुलिस मुठभेड़ों में पकड़े गए पांच बदमाश
Wed, 13 Mar 2019 11:56 PM IST
प्रतीक दुबे
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल बदमाश अतुल। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत राहिन पुल के पास बुधवार देर शाम पुलिस व बदमाशों के मध्य मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों सहित चार को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो रायफलें व दो बंदूकें व एक कार बरामद हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
एसओ चौबिया सतीश यादव हमराह फोर्स के साथ बुधवार शाम को गश्त पर थे। मुखबिर ने सूचना दी कि सैफई हवाई पट्टी की ओर एक कार में सवार होकर कुछ बदमाश जा रहे हैं। बदमाश किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इस सूचना पर हमराह फोर्स के साथ राहिन नहर पुल के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के कुछ समय बाद ही उन्हें एक कार आती दिखाई दी। जब कार को रोकने का पुलिस ने इशारा किया तो बदमाशों ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने कार का पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
मुठभेड़ की जानकारी होते ही क्राइम ब्रांच प्रभारी देवेश कुमार शुक्ला, सर्विलांस प्रभारी सतेंद्र सिंह यादव के अलावा सैफई थाना प्रभारी चंद्रदेव यादव, एसओ बसरेहर मुकेश चौहान भी हमराह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। एक बदमाश को घायल होते देख अन्य बदमाश भागने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम सुधीर उर्फ भूरे पुत्र नेत्रपाल, वीपी उर्फ नीलेश पुत्र वीरपाल निवासीगण नगला कलार थाना चौबिया, अमन पुत्र लोटन सिंह निवासी चतुरीपुरा, भूरे उर्फ देवेंद्र पुत्र सुखवीर सिंह निवासी नगला पत्ती थाना किशनी मैनपुरी बताए। गोली भूरे उर्फ देवेंद्र को लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो राइफल, दो बंदूकें बरामद की हैं। बदमाशों की अल्टो कार भी बरामद कर ली। एसएसपी संतोषकुमार मिश्रा ने बताया कि मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद राइफलों व बंदूकों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन
बढ़पुरा थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार सुबह गांव सुनवारा के पास मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग मेेें पुलिस की गोली से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को उसके पास से पल्सर बाइक, तमंचा-कारतूस व मोबाइल बरामद हुआ है। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश कार लूटे जाने के मामले में शामिल था और माधव गुप्ता के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था।
उदी चौकी के पास एसओ बढ़पुरा जितेंद्र सिंह व चौकी प्रभारी सतीश राठौर अपने हमराह फोर्स के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी उदी चौराहे की ओर से एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा करने के साथ इसकी जानकारी क्राइम ब्रांच को दी। सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी देवेश शुक्ला व सर्विलांस प्रभारी सतेंद्र सिंह यादव अपनी टीम के साथ आ गए और उन्होंने बाइक सवार की घेराबंदी कर ली। पुलिस के मुताबिक, पुलिस से घिरा देख बदमाश सुनवारा बाईपास की ओर भागा। पुलिस ने पीछा किया तो वह बाइक छोड़कर बीहड़ की ओर भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायर कर दिया।
जवाब में पुलिस ने भी फायर किया तो गोली उसके पैर में लग गई। उसके गिरने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अतुल चौधरी पुत्र शिवराम चौधरी निवासी पृथ्वी पुर थाना इकदिल बताया। मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा एसपी सिटी राम यश सिंह, सीओ सिटी वैभव पांडे के अलावा अन्य थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। एसएसपी ने बताया कि अतुल चौधरी कार लूट में शामिल था। ग्वालियर वाईपास पर पुलिस से हुई मुठभेड़ में पुलिस ने माधव गुप्ता व आशीष को गिरफ्तार कर लिया था। वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। उन्होंने मुठभेड़ करने वाली टीम को एसएसपी ने 25 हजार रुपया का इनाम दिया है। पैर में गोेली लगने से घायल अतुल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।