{"_id":"270f610f218af890f742062cac544e94","slug":"father-with-innocent-misdemeanor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलियुगी पिता ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलियुगी पिता ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 25 Jun 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव में कलियुगी पिता ने अपनी ही दस साल की बेटी को ही हवस का शिकार बना डाला। मां की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि शादी के बाद से पति उसका उत्पीड़न करता आ रहा है। तंग आकर वह अपनी दस साल की बेटी के साथ मायके में रहने लगी थी। तीन दिन पूर्व उसका पति मायके पहुंच गया।
विज्ञापन
रात में उसने बेटी को पास बुलाया और साथ में लिटा लिया। मां का आरोप है कि पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और तड़के वहां से भाग निकला। बालिका ने जब सुबह मां को घटना की जानकारी दी तो वह मामले की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे। पुलिस के आनाकानी करने पर मां ने एसएसपी मंजिल से मुलाकात की।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी के आदेश पर ऊसराहार पुलिस ने पिता के खिलाफ रेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की और लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया। थानाध्यक्ष ऊसराहार जेपी यादव ने बताया कि अभी तक मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैै।