फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Encounter: two prize money robbers injured after being shot

मुठभेड़ : दो इनामी लुटेरे गोली लगने से घायल

Wed, 13 Mar 2019 12:02 AM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Wed, 13 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Encounter: two prize money robbers injured after being shot
मुठभेड़ स्थल पड़ी पिस्टल का निरीक्षण करते एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
सिविल लाइन थाना के अंतर्गत ग्वालियर बाईपास पर लायन सफारी के पास सोमवार  रात को सिविल लाइन थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम की लुटेरों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी दो लुटेरे गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक लुटेरा भाग निकला। लुटेरों के पास से लूटी हुई कार, दो पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


मथुरा जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिघावली निवासी अजरुद्दीन पुत्र रमजान खां दिल्ली में अपनी कार चलाता था। दिल्ली छावनी से पांच मार्च को दो लोगों ने उसकी कार को औरैया के लिए बुक किया और उसमें सवार हो गए। बाद में कार सवार लुटेरों ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लुहन्ना चौराहे के पास उसे मारपीट कर फेंक दिया और कार लूटकर फरार हो गए। अजरुद्दीन ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने लुटेरों को पकड़ने  के लिए तीन टीमों को लगाया था। सोमवार की रात सीओ सिटी वैभव पांडे को मुखबिर से सूचना दी कि सिविल लाइन क्षेत्र से लूटी गई कार से लुटेरे कार से ग्वालियर बाईपास पर लायन सफारी के पास देखे गए हैं। इस सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी देवेश शुक्ला सर्विलांस प्रभारी सतेंद्र यादव के अलावा प्रभारी निरीक्षण सिविल लाइन मदन गोपाल गुप्ता ने टीमों के साथ चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस को एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो कार में सवार लोगों ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। अपने को पुलिस को घिरा देख सवार कार को छोड़कर भागने लगे। इसी दौरान पुलिस की फायरिंग में दो लुटेरों के पैर में गोली लग गई और वे वहीं गिर पड़े, जबकि तीसरा भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस को मौके से कार के अलावा दो पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ करने पर पकड़े गए लुटेरों ने अपने नाम माधव गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी गल्ला मंडी, कोतवाली इटावा और आशीष पुत्र सतेंद्र चौहान निवासी पूरनपुर, थाना फफूंद, जिला औरैया बताया है।  मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा, एसपी सिटी रामयश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घायल लुटेरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी संतोष कुमार ने लुटेरों को पकड़ने वाली टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इटावा।   एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि माधव गुप्ता पर इटावा, कानपुर देहात, जालौन जिले के अलग अलग थानों में लूट, डकैती के 26 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि माधव गुप्ता लूट के मामलों में भी वाछित चल रहा था। इस पर पुलिस ने उस पर इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed