फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DCM dies in auto collision, driver dies

डीसीएम ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक की मौत

Mon, 29 Oct 2018 11:25 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 29 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
DCM dies in auto collision, driver dies
पोस्टमार्टम हाउस पर रोती-बिलखती आमीन की पत्नी शाइन। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौधरी पेट्रोल पंप के पास रविवार रात तेजी से आ रही एक डीसीएम ने सवारियां लेकर जा रहे एक ऑटो को टक्टर मार दी। ऑटो पलट गया और उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो सवारियां घायल हो गईं। डीसीएम चालक को पुलिस ने दबोच लिया है।
विज्ञापन


इकदिल थाना क्षेत्र के गांव बिरारी व हाल पता अशोक नगर शहरिया थाना फ्रेंड्स कालोनी निवासी आमीन (45) पुत्र महमूद अली किराये पर ऑटो लेकर चलाता था। इसी से वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार रात को वह ऑटो लेकर घर से निकला था। उसने भरथना चौराहे से टीबी अस्पताल के पास स्थित कांशीराम कालोनी के लिए दो सवारियां बैठाईं। वह सवारियां छोड़ने जा रहा था। चौधरी पंप के पास शास्त्री चौराहे की ओर से तेज गति से आ रही डीसीएम के चालक ने सामने से ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक आमीन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डीसीएम चालक ने गाड़ी भगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका पीछा किया और चालक समेत डीसीएम को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों घायल सवारियों फैजल पुत्र नसी उर्रहमान व पंकज पुत्र राज वीर सिंह निवासी कांशीराम कालोनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की जानकारी मिलने पर आमीन के परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी शव देखकर कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed