{"_id":"57ec0e044f1c1b9a745741d9","slug":"crime-out-of-control-says-ig","type":"story","status":"publish","title_hn":" जिले में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल: आईजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल: आईजी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते आईजी कानपुर जकी अहमद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला शिवपुरीशाला में सोमवार रात पीडब्ल्यूडी के जेई संदीप के घर हुई लूटपाट और मारपीट की घटना के बाद इटावा पहुंचे आईजी कानपुर जोन जकी अहमद ने माना कि जिले में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल है। उन्होंने कहा कि अफसरों में मॉनीटरिंग की कमी से अपराध बढ़े हैं। उन्होंने मातहतों को चेतावनी देते हुए घटनाओं को चैलेंज के रूप में लेने को कहा।
विज्ञापन
बुधवार को इटावा दौरे पर आए आईजी जकी अहमद ने शिवपुरीशाला पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होेंने घायलों से भी बात की। जेई की चाची ने सौ नंबर पर फोन न उठने की शिकायत की तो आईजी काफी गंभीर दिखे। सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर पत्रकारों से वार्ता में उन्हाेंने कहा कि जिले में अपराधी बेखौफ हैं। पुलिस अधिकारियों का अपने अमले पर ही नियंत्रण नहीं है। सिस्टम को दुरुस्त रखना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। एसएसपी को जेई के घर पड़े डाके के मामले में जांच के निर्देश दिए। डग्गामारी और अवैध खनन रोकने के मामले में डीएम से मिलकर संयुक्त टीम का गठन करने की बात कही। चुनाव की तैयारियों के संबंध में उन्हाेंने कहा कि चुनाव आयोग की बैठक में दिशानिर्देश दिए गए हैं। उसकी मॉनीटरिंग शुरू कर दी गई है। अपराधियों की धर पकड़ के साथ ही अवैध असलहे और शराब के धंधे को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा जूनियरों को थानों का चार्ज दिए जाने के बारे में की गई टिप्पणी पर आईजी ने कहा कि इंस्पेक्टरों की कमी के कारण ऐसा किया जा रहा है। एक सप्ताह के बाद कुछ इंस्पेक्टरों को तैनात करके कमी को दूर किया जाएगा। इस मौके पर एसएसपी एन कोलांचि और एएसपी रामकिशन यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन