फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Controversy, firing in two sides

दो पक्षों में विवाद, फायरिंग

Sat, 23 Sep 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 23 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Controversy, firing in two sides
demo pic - फोटो : प्रत‌िकात्मक

जसवंतनगर। कस्बे के मोहल्ला यादवनगर दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर हुए विवाद मेें शुक्रवार रात जमकर फायरिंग हुई। अचानक हुई फायरिंग से मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।  पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्ष के एक-एक आरोपी को हिरासत मेें लिया है।  

विज्ञापन


यादवनगर निवासी रूचिन यादव तथा राधे यादव के बीच मोहल्ला गुलाबबाड़ी में स्थित एक टावर पर अपने अपने वर्चस्व को लेकर शुक्रवार रात लगभग 9 बजे विवाद हो गया था।  कुछ लोगों के बीच में पड़ने से विवाद शंात हो गया। हालांकि दोनों ही एक दूसरे को देख लेने की धमकी दे गए। कुछ देर बाद ही स्टेट बैंक के पास फायरिंग की आवाजें सुनाई दी।
विज्ञापन


दोनों पक्ष हवाई फायरिंग कर रहे थे। पुलिस दो लोगों को थाने ले आई। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने बताया कि दोनों के बीच विवाद हुआ है। फायरिंग की बात सही नहीं है। उनका कहना रहा कि हिरासत में लिये गए रूचिन तथा राधे के बीच विवाद हो गया था। पुलिस दोनों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed