{"_id":"5cbe0416bdec22141e224fed","slug":"congress-leader-s-house-stolen-a-day-before-polling","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के एक दिन पहले कांग्रेस नेता के घर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मतदान के एक दिन पहले कांग्रेस नेता के घर चोरी
Mon, 22 Apr 2019 11:42 PM IST
प्रतीक दुबे
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान से एक दिन पूर्व चोरों ने एक कांग्रेसी नेता के घर को निशाना बनाया। चोर दीवार फांदकर मकान में प्रवेश कर गए और कमरे में रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखे जेवर नगदी व अन्य सामान चुरा ले गए। घर के बरामदे में सो रहे परिवार के लोगों को चोरो की भनक नहीं लग सकी। सोमवार सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो उन्हें चोरी का पता चला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कस्बा से सटे छिमारा रोड पर स्थित ग्राम प्रतापपुरा निवासी कांग्रेस पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने बताया कि रविवार को वे हर दिन भांति घर में परिवार सहित बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान मौका पाकर चोर घर के पड़ोस में खाली पड़ी जमीन से दीवार फांदकर दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़ दिए। उसमें रखे सोने-चांदी के गहने जिसमें झुमके, जंजीर, अंगूठी, पायलें आदि कीमती सामान सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। बरामदे में सो रहे परिवार के लोगों को चोरों की भनक नहीं लग सकी। जब परिवार के लोग सुबह सोकर उठे तो कमरे का दरवाजा खुला देखा।
अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। बताते हैं गत दो माह पूर्व भी इसी गांव में दो घरों में चोरों ने घटना को अंजाम दिया था जिसमें कांग्रेसी नेता के भाई के घर को भी निशाना बनाया था। लेकिन पुलिस चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी। प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर पटेल ने बताया कि पुलिस जल्द ही चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा करेगी।