फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cash and mobile looted from auto driver

आटो चालक को मारपीट कर नगदी और मोबाइल लूटा

Sat, 17 Jun 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 17 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
cash and mobile looted from auto driver
आटो चालक - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह चौराहे के पास आटो में बैठे दो लुटेरों ने रास्ते में चालक से मारपीट कर उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। उससे नगदी और मोबाइल छीन लिया। मीठेपुर के पास उसे फेंककर फरार हो गए। शनिवार सुबह होश आने पर उसने किसी तरह परिजनों को सूचना दी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करनपुरा निवासी आमिल पुत्र मोहम्मद अनीस मोहल्ले के मुवीन का आटो चलाता है। शुक्रवार सुबह वह आटो लेकर घर से निकला था। शाम छह बजे के करीब ईदगाह चौराहे के पास दो लोग उसके आटो में सवार हो गए। उन्होंने आमिल से सुमेर सिंह का किला दिखाने के लिए कहा। वहां से लौटते समय रास्ते में दोनों ने उसे पीटकर बेहोश कर दिया। उसे मीठेपुर के पास फेंक कर चले गए। शनिवार सुबह जब उसे होश आया तो उसने वहा से गुजर रहे एक व्यक्ति के फोन से अपने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आमिल ने बताया कि लुटेरे उसके पास से नगदी और मोबाइल लूट ले गए।  कुछ दूरी पर ही उसका आटो खड़ा मिला। पुलिस ने कहा कि तहरीर  मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed