{"_id":"5928702c4f1c1b601153745a","slug":"cash-and-jwellery-theft-from-4-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घरों से लाखाें के जेवर और नगदी चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार घरों से लाखाें के जेवर और नगदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 26 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला यादवनगर, सोहमनगर और केवटनगर में गुरुवार रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। दो घरों में परिजन सोते रहे। चोर उनके घर में घुसकर लाखों के जेवर और नगदी ले गए। वहीं दो अन्य स्थानों से चोर लाखों की संपत्ति समेट ले गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गुरुवार रात सोहमनगर निवासी सिद्दो पत्नी राधेश्याम और पप्पू कुमार के मकानों के बाहर ताले लटके थे। दोनों घरों के लोग रिश्तेदारी में गए थे। चोरों ने ताले तोड़कर कमरों में बक्सों में रखी नगदी सहित अन्य समान चोरी कर लिया। बेबी देवी पत्नी गोरेलाल ने बताया कि वह घर पर ही सोई थी। रात को चोर उसके घर में घुस आए। कमरे का ताला तोड़कर बक्सों और अटैची से कुंडल, एक जोड़ी पायल, मंगलसूत्र और भैंस खरीदने के लिए रखे 50 हजार रुपये चोर ले गए। वहीं चौथी घटना केवटनगर निवासी रीता देवी पत्नी गुलाब सिंह के घर पर हुई। उन्होंने बताया कि छत के रास्ते से अंदर घुसे चोरों ने दो अटैची चोरी कर लीं और पास के खेत में जाकर उसमें रखे 20 हजार रुपये नगद सहित एक मंगलसूत्र, पायल, चांदी की करधनी के साथ अन्य सामान भी चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह घटना का पता चला। खेत में खाली अटैची पड़ी मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन