फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Captive jump, death by train

बंदी ने ट्रेन से लगाई छलांग, मौत

Fri, 12 May 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Fri, 12 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन

भरथना । पुलिस अभिरक्षा में फतेहपुर जा रहे बंदी ने बुधवार की रात्रि चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। ट्रेन से गिरकर घायल होने के कारण वह भाग नहीं सका। आखिर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गंभीर हालत में उसे सैफई अस्पताल में  भर्ती कराया गया। जहां बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


थाना गाजीपुर जिला फतेहपुर से लड़की भगाने के आरोपी को गाजियाबाद  से पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में गोमती एक्सप्रेस से फतेहपुर ले जाया जा रहा था। गोमती एक्सप्रेस इटावा से चलने के बाद ग्राम बंधा के पास धीमी गति से गुजर रही थी। गति कम होने के कारण बंदी मुनई पुत्र छिदुआ निवासी ग्राम बरुहा ने साथ चल रहे पुलिस कर्मियों को चमका देकर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। अचानक बंदी के ट्रेन से कूदने को लेकर कोच में हड़कंप मच गया। यात्री शोर मचाने लगे। इसी बीच साथ चल रहे पुलिस कर्मियों ने चेन पुलिंग कर गाड़ी को रोक लिया। बंदी के पैरों में और सिर में चोर्टें आइं जिससे वह भी वहीं गिर पड़ा। चेन पुलिंग से गोमती के रुकते ही पुलिस कर्मियों ने बंदी को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस कर्मियों ने तत्काल पुलिस एंबुलेंस को बुलाकर बंदी को जिला अस्पताल भेजा। वहां से उसे सैफई रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन


 थाना प्रभारी गाजीपुर रमेश पटेल ने बताया कि 13 अप्रैल को  थाना क्षेत्र के ग्राम से एक युवती को  ग्राम निवासी मुनई पुत्र छिदुआ अपने साथ  गाजियाबाद  भगा  ले गया था  जिसका मामला लड़की  के पिता ने  दर्ज कराया था। उसे पकड़ने के लिए थाने से एसआई और सिपाही गाजियाबाद  गए थे। लोकल पुलिस की मदद से मुनई और लड़की को लेकर  पुलिस अभिरक्षा में गोमती एक्सप्रेस से फतेहपुर लाया जा रहा था। आरोपी भरथना इकदिल के बीच के ग्राम बंधा के पास ट्रेन से कूद पड़ा  जिसकी सैफई में उपचार के दौरान  मौत हो गई। लड़की को परिवार वालों के सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed