फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   byke rider kidnap old person

अधेड़ को उठा ले गए बाइक सवार

Thu, 13 Jul 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 13 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
byke rider kidnap old person
गजराज दोहरे। - फोटो : अमर उजाला

दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने अधेड़ का अपहरण कर लिया। करीब चार घंटे बाद पुलिस ने खेत से अपह्रत को सकुशल बरामद कर लिया। पीड़ित के परिजनों ने दो नामजद सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक आरोपी दो दिन पूर्व जेल से छूटा है। पीड़ित ने एक अन्य मामले में बयान बदलने से मना करने पर आरोपियों पर घटना को अंजाम देने की बात कही है। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। सीओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा खुर्दकला निवासी गजराज दोहरे (42) पुत्र बैजनाथ पत्नी गीता के साथ मंगलवार को साइकिल से नहर पटरी होकर इटावा से  अपने गांव जा रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामला की पुलिया के पास दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने असलहे से डरा धमका कर गजराज का अपहरण कर लिया। पत्नी गीता ने गजराज के भाई हरिश्चंद्र को पति के अपहरण की सूचना दी। हरिश्चंद्र ने रात करीब नौ बजे लवेदी थाना पुलिस को अपहरण की सूचना दी। थाना के कार्यवाहक थानाध्यक्ष गंगादास गौतम मय फोर्स के तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने अगवा किए गए अधेड़ के परिजनों से पूछताछ की। रात करीब 11 बजे घटनास्थल से दो किमी दूर धौलपुर गांव के पास खेत में अपह्रत पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि न तो अपह्रत के हाथ-पांव बंधे थे, न ही शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने अधेड़ का रात में ही मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन


पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है
पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। गजराज के भाई ने गांव के ही सनी पुत्र मुनेंद्र सिंह व मंगल पुत्र शिव बहादुर और दो अज्ञात समेत चार लोगों के विरुद्ध अपहरण, मारपीट, गालीगलौज करने व जाति सूचक गालियां देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की विवेचना सीओ भरथना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हफ्तेभर पहले पीड़ित की पुत्री का भी हुआ था अपहरण
छह मई को गजराज की पुत्री का घर जाते समय कुछ लोगों ने अपहरण लिया था। करीब पांच घंटे बाद किशोरी घर से करीब आधा किमी दूर मिल गई थी। परिजनों ने मामले में गांव के ही पांच लोगों, छोटे चौहान, पुष्पेंद्र, रेशु, लला तोमर, व सनी के विरुद्ध अपहरण व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया था । मामले में सनी को जेल भेजा गया था। आरोपी रेशु को छोड़कर बाकी तीन अन्य आरोपियों ने अदालत में समर्पण किया था। सनी दो दिन पूर्व ही मामले से जेल से जमानत पर छूटकर आया है।


बयान बदलने से मना करने पर घटना को अंजाम देने का आरोप
गजराज का कहना है मामले में आरोपी उस पर बयान बदलने का दबाव डाल रहे हैं। उसके मना करने पर घटना को अंजाम दिया गया। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed