फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused in deadly attack on transporter arrested in encounter... shot in the leg.

Shahjahanpur News: ट्रांसपोर्टर पर जानलेवा हमले का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार...पैर में लगी गोली

Sun, 20 Sep 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Accused in deadly attack on transporter arrested in encounter... shot in the leg.
शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़ में आरोपी शीबू के पैर में लगी गोली। स्रोत: पुलिस - फोटो : 1
शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर नीरज त्रिवेदी पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी शिब्बू उर्फ आलम को पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। सिपाही यतेंद्र के हाथ को छूती हुई गोली निकल गई। मामले में दूसरे आरोपी नईम को पुलिस ने आरसी मिशन क्षेत्र में हिंद मैरिज लॉन वाले रोड के पास से गिरफ्तार किया। गंभीर हालत में नीरज त्रिवेदी को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब आठ बजे मोहल्ला ख्वाजा फिरोज निवासी नीरज त्रिवेदी घर में खाना खा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान शिब्बू उर्फ आलम अपने साथी नईम के साथ घर में घुस आया और पीछे से चाकू से नीरज पर पीठ पर कई वार कर दिए। नीरज के भाई पंकज की तहरीर पर शिब्बू, नईम समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर पुलिस हरदोई चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने शिब्बू के सफेद अपाचे से हरदोई रोड की ओर आने की सूचना दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पीछा करने पर वह बाडीगांव के कट से कच्चे रास्ते पर चला गया। बाइक गिरने के बाद आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायर किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी शिब्बू भी ट्रांसपोर्टर है। शिब्बू उर्फ आलम पर अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2015 में जलालाबाद में हादसे, वर्ष 2018 में चौक कोतवाली में दहेज उत्पीड़न और वर्ष 2026 में आबकारी अधिनियम का मामला शामिल है।
--
अपमानित करने पर किया हमला
मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी आजम उर्फ शिब्बू ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि नीरज त्रिवेदी किसी भी जगह उसका अपमान कर देता था। उसके साथ गाली गलौज करता रहता था। शुक्रवार की शाम को वह चाकू लेकर साथी नईम के साथ नीरज के घर गया। नीरज ने देखते ही गाली देकर अपमानित किया। इस पर वे हमला कर भाग गए। शिब्बू के मुताबिक, नीरज नईम को भी प्रताड़ित करता था।


--
घायल नीरज त्रिवेदी को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। घटना के कारणों को लेकर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
-देवेंद्र कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed