फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Motorcyclist killed after being hit by a canter in Chandimandir; search on for the driver.

Panchkula News: चंडीमंदिर में कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक की तलाश

Sun, 20 Sep 2026 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed after being hit by a canter in Chandimandir; search on for the driver.
साकेत अस्पताल के पास फ्लाईओवर पर हादसा, मृतक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज
विज्ञापन

हादसे में कृष्ण कुमार की मौत, पुलिस ने कैंटर और क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ली
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चंडीमंदिर क्षेत्र में साकेत अस्पताल के पास नेशनल हाईवे पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार कृष्ण कुमार (33) निवासी गांव रत्तेवाली की मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मृतक के भाई बलराम की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव रत्तेवाली निवासी बलराम ने शिकायत में बताया कि 18 सितंबर की शाम वह अपने चचेरे भाई सुखविंदर के साथ बाइक पर रामपुर सियूड़ी जा रहा था। उसका बड़ा भाई कृष्ण कुमार भी अपनी बाइक पर उनके आगे चल रहा था। रात करीब साढ़े सात बजे जब वे साकेत अस्पताल के पास फ्लाईओवर पर पहुंचे, तभी पीछे से आए कैंटर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से कृष्ण कुमार की बाइक को साइड से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से कृष्ण कुमार सड़क पर गिर गया और कैंटर का पिछला पहिया उसके ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसी दौरान चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बलराम ने पुलिस को बताया कि उसने चालक को देख लिया था और सामने आने पर उसकी पहचान कर सकता है। परिजन घायल कृष्ण कुमार को एंबुलेंस की मदद से सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और कैंटर को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed