{"_id":"6aaee856b3460f646a0009ce","slug":"teenager-and-woman-die-after-being-struck-by-lightning-one-youth-injured-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-163470-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बिजली की चपेट में आने से किशोर और महिला की मौत, एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बिजली की चपेट में आने से किशोर और महिला की मौत, एक युवक घायल
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में शनिवार की दोपहर को हुई बारिश के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरी। जिससे इसकी चपेट में आने से 28 वर्षीय संगीता निवासी ग्राम अंडेला महरौनी और 13 वर्षीय आनंद निवासी ग्राम गुढा सौजना की मौत हो गई है। जबकि एक युवक झुलसकर घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। महिला खेत पर उड़द की फसल काट रही थी, जबकि किशोर खेत पर कटी पड़ी फसल को एकत्रित कर रहा था।
घटना - एक
बारिश से बचने को पेड़ के नीचे खड़ी महिला आई बिजली की चपेट में मौत
कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम अंडेरा निवासी संगीता के चाचा रामसिंह ने बताया कि शनिवार को उसकी भतीजी संगीता अपने परिजनों के साथ खेत पर उड़द की कटाई करने के लिए गई थी। दोपहर करीब 3 बजे अचानक से तेज बारिश होने लगी। इस पर वह बारिश से बचने के लिए पास में खड़े बबूल के पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। जबकि अन्य परिजन दूसरी जगह पर खड़े हो गए थे। इसी दौरान बिजली गिरी, जिसकी चपेट में संगीता आ गई और झुलसकर गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गई। परिजन आनन फानन में संगीता को लेकर बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतका के तीन पुत्रियां हैं। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-- -- -- -- -- -
बिजली की चपेट में आने से किशोर की मौत, दूसरा गंभीर घायल
तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम गुढ़ा निवासी 13 वर्षीय आनंद शनिवार को अपने परिवार के साथ खेत पर कटी हुई उड़द की फसल एकत्रित कर रहा था। इसी दौरान बारिश होने लगी और बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आनंद और संदीप आ गए एवं झुलसकर घायल हो गए। परिजन आनन फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने आनंद के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से झुलसे दूसरे युवक संदीप को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। सीओ महरौनी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
राजस्व टीमें पहुंची मौके पर, जांच पड़ताल की
बिजली की चपेट में आने से ग्राम अंडेला और ग्राम गुढा में दो मौत होने की सूचना मिलने के बाद राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने घटना को लेकर जांच-पड़ताल कर पीड़ित परिवारों को शासकीय सहायता देने के लिए रिपोर्ट तैयार की।