फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bjp leader protest at police thana

भाजपा नेताओं ने थाने का किया घेराव

Fri, 02 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 02 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
bjp leader protest at police thana
फ्रेंड्स कालोनी थाने का घेराव करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मजार वाली गली में अराजकतत्वों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत करने गए दो लोगों को पुलिस ने थाने में बैठा लिया। शिकायतकर्र्ता के साथ मारपीट की। इस घटना के विरोध में भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष ने दरोगा से लोगों से माफी मांगने को कहा। इसके बाद लोगों ने घेराव खत्म किया।

विज्ञापन


फ्रेंड्स कालोनी में मजार वाली गली में कुछ अराजकतत्वों ने गली पर जबरन कब्जा कर लिया था। जिसकी शिकायत शैलेंद्र सिंह और हरेद्र सिंह ने पहले तहसील दिवस में की थी। इसके बाद नगर पालिका ने अवैध कब्जे को हटा दिया। अराजकतत्वों ने दोबारा शुक्रवार को फिर गली पर गेट लगाकर कब्जा कर लिया। जिसकी शिकायत करने दोनों लोग फिर थाने गए। लेकिन थाने में तैनात दरोगा विष्णु दत्त ने दोनों को थाने पर रोक लिया। बाद में पुलिस दूसरे पक्ष के लोगों को थाने ले आई। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की। जो लोग शिकायत करने गए थे, पुलिस ने उनके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन


विरोध में लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखी। घटना की जानकारी जैसे ही भाजपा नेताओं को हुई तो पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया, पूर्व विधायक अशोक दुबे के नेतृत्व में गगन चतुर्वेदी, विकास भदौरिया, हरनाथ कुशवाह, बृजेंश शर्मा, अमित तिवारी, शिवाकांत चौधरी, अनुग्रह सेंगर, मोहित शर्मा, सोमेश अवस्थी, वीरेंद्र बघेल, अनुरुद्ध गुप्ता, अतुल त्रिपाठी, प्रदीप दुबे, बृजेश चौहान ने थाने का घेराव किया। पुलिस कार्रवाई की आलोचना की। उनका आरोप था शिकायतकर्ता के साथ मारपीट मानवाधिकार का उल्लंघन है। जब भाजपाई घेराव कर रहे थे तभी एसओ आनंद कुमार सिंह वीआईपी ड्यूटी से लौटे और पूरी जानकारी ली। उन्होंने दरोगा विष्णु दत्त से शिकायतकर्ताओं से अभद्रता करने पर माफी मांगने के लिए कहा। उन्हाेंने लोगों से माफी मांगी, उसके बाद भाजपाइयों ने घेराव समाप्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed