फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP leader beat head master

भाजपा नेता ने हेड मास्टर को पीटा,

Sat, 16 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 16 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP leader beat head master
मारपीट का शिकार कुड़रिया के हेडमास्टर उत्तम चंद्र। - फोटो : अमर उजाला

ग्राम कुड़रिया के परिषदीय स्कूल में शिक्षिका के देर से पहुंचने पर हेड मास्टर को अवकाश लगाना महंगा पड़ गया। शिक्षिका के पति भाजपा नेता ने हेडमास्टर के साथ मारपीट कर विद्यालय के रजिस्टर फाड़ दिए। ग्रामीणों के आने पर भाजपा नेता बाइक से भाग निकले। हेड मास्टर ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।

विज्ञापन


        कस्बा बकेवर निवासी भाजपा नेता रविंद्र गुप्ता की पत्नी मीरा देवी महेवा ब्लाक के कुड़रिया स्थित परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं। रविंद्र गुप्ता उनको बाइक से रोजाना विद्यालय छोड़ने जाते हैं। शुक्रवार को सहायक शिक्षिका मीरा देवी देरी से विद्यालय पहुंचीं। इस पर हेड मास्टर  उत्तमचंद्र ने देर से पहुंचने पर शिक्षिका का अवकाश लगा एसएमएस भेज दिया।
विज्ञापन


इस बात पर शिक्षिका मीरा देवी और उनके पति भाजपा नेता रविंद्र गुप्ता हेड मास्टर पर आगबबूला हो गए। भाजपा नेता ने हेड मास्टर उत्तमचंद के साथ हाथापाई कर दी। विद्यालय के सरकारी रजिस्टर भी फाड़ दिए। शोरगुल सुनकर विद्यालय के आसपास रहने वाले ग्रामीण दौड़ पडे़। ये देख भाजपा नेता बाइक से भाग निकले। प्रधानाचार्य उत्तमचंद ने इसकी सूचना थाने जाकर दी लेकिन पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर प्रधानाचार्य उत्तमचंद ने संकुल प्रभारी रामनरेश राठौर और बीआरसी प्रभारी को भी इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed