फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   barati and janati beaten by dabang

बारातियों और जनातियों को पीटा

Wed, 26 Apr 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 26 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
barati and janati beaten by dabang
घायल बाराती गौरव और रामनिवास - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र के गांव बमनपुरा में मंगलवार रात आई एक बारात में द्वारचार के दौरान डीजे बंद होेने से नाराज गांव के ही दबंगों ने बारातियों को पीट दिया। एक महिला की चेन लूट ली। लड़की पक्ष के लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उन्हें भी पीट दिया और वाहनों में तोड़फोड़ की। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले दबंग भाग गए। घायल 13 लोगों का सीएचसी में डाक्टरी परीक्षण कराया गया।  

विज्ञापन

बमनपुरा निवासी चंद्रभान शाक्य ने पुत्री प्रियंका की शादी सैफई थाना क्षेत्र के गांव गींजा निवासी लक्ष्मीचंद के पुत्र अंकित के साथ तय की थी। मंगलवार को बारात आई तो द्वारचार के दौरान तेज आंधी और बूंदाबांदी होने लगी। इस पर बारातियों ने डीजे बंद करा दिया। इससे नाराज गांव के कुछ दबंगों ने बैंडवालों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बाराती उन्हें बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की। इसमें बाराती राम निवास पुत्र माधौराम, विनय कुमार पुत्र अवनीश कुमार, हृदेश कुमार पुत्र रामवतार, शशिकांत पुत्र श्री दयाल, उदयवीर पुत्र कमलेश कुमार, लाले पुत्र भगवान दास, गौरव पुत्र आदेश कुमार, विशुन दयाल पुत्र रती राम गुलशन पुत्र धनीराम, नीतेश कुमार पुत्र सत्यवीर निवासी गीजा थाना सैफई के अलावा मलखान सिंह पुत्र साहब सिंह व उनकी पत्नी ममतानिवासी बरनाहल जिला मैनपुरी घायल हो गईं। ममता ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले उनकी जंजीर भी लूट ले गए। मारपीट होते देख लड़की पक्ष के लोगों ने बीच बचाव किया। इस पर दबंगों ने उन्हें भी पीट दिया और वहां खड़ी बस और कार के शीशे तोड़ दिए। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसओ बसरेहर भोलू सिंह भाटी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे लेकिन दबंग भाग गए थे। पुलिस की उपस्थिति में शादी की रस्में पूरी कराई गईं। बुधवार सुबह बारात विदा हो गई। मामले में फिलहाल कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed