फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   एडीएम समेत सात पर धोखाधड़ी का आरोप

एडीएम समेत सात पर धोखाधड़ी का आरोप

Sun, 05 May 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
एडीएम समेत सात पर धोखाधड़ी का आरोप
इटावा। सिविल लाइन थाने में कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन एडीएम सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि जमीन का मुआवजा दूसरे को दे दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन


सैफई निवासी मालती देवी पत्नी दफेदार सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसने वर्ष 2016 में जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव नगला इच्छा निवासी संत सिंह आदि से हाइवे के किनारे जमीन खरीदी थी। बाद में उसकी जमीन हाइवे में चली गई। लेकिन संत सिंह आदि ने एडीएम जितेंद्र कुमार कुशवाहा व उनके कार्यालय के कर्मी हरी ओम चतुर्वेदी से सांठगांठ से धोखाधड़ी कर फर्जी कागजात तैयार कराकर मुआवजे की रकम हड़प ली।
विज्ञापन


मालती का आरोप है कि उसके पास जमीन का रजिस्टर्ड बैनामा है। जानकारी मिलने पर जब उसने अपने मुआवजे की रकम मांगी तो इन लोगों ने गाली गलौज कर जान माल की धमकी दी। पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में उसने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तत्कालीन एडीएम जितेंद्र कुमार कुशवाहा, उनके कार्यालय के कर्मी हरी ओम चतुर्वेदी, संत सिंह, अनिल सिंह, रामू, सुनील, गीतादेवी सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed