फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   जेवर बनाने वाले कारीगर पर जान से मारने की नियत से फायर

जेवर बनाने वाले कारीगर पर जान से मारने की नियत से फायर

Fri, 22 Dec 2017 11:05 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
जेवर बनाने वाले कारीगर पर जान से मारने की नियत से फायर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
कोतवाली क्षेत्र के होमगंज स्थित सर्राफा बाजार से गुरुवार रात को अपना काम निपटाकर घर जा रहे एक कारीगर को दबंगों ने रोक कर मारपीट की और उसे लूटने का प्रयास किया। कारीगर ने शोर मचाया तो दबंगों ने पिस्टल से उसके ऊपर फायर कर दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गया। शोर सुनकर अन्य लोग आ गए तो एक वहां से भाग निकला लेकिन दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस घटना के विरोध में शुक्रवार को कारीगरों ने दुकानें बंद रखीं और सुरक्षा की मांग की। जानकारी पर पहुंचे सीओ सिटी व कोतवाल ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने अपनी दुकानें खोल लीं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दबंग की तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान दो घंटे सराफा बाजार बंद रहा।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीपुरा निवासी मनोज कुमार वर्मा जेवर बनाने का कारीगर है। उसकी होमगंज में दुकान है। गुरुवार को वह अपनी दुकान पर था। काम अधिक होने के कारण उसे रात हो गई। रात करीब 11 बजे उसने अपनी दुकान बंद की और घर के लिए पैदल रवाना हुआ। जब वह दुकान से थोड़ा ही आगे निकला था तभी मोहल्ले के दबंग माधव ने उसे अपने एक साथी के साथ मिलकर रोक लिया। दोनों ने उसके साथ मारपीट की और उसके पास से सामान छीनने का प्रयास किया। मनोज ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े । लोगों को आता देख दबंगों ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायर कर दिया। वह बाल बाल बच गया। फायर करने के बाद दोनों भागने लगे तो लोगों ने दौड़ाकर एक को पकड़ लिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने पकडे़ गए दबंग को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़े दबंग के पास एक पिस्टल भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपनी सुरक्षा को लेकर सराफा कारीगरों ने अपनी-अपनी दुकाने बंद रखीं। कारीगरों की मांग थी कि दबंग आए दिन लोगों के साथ मारपीट करता रहता है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। जब तक पुलिस सुरक्षा नहीं देती तब तक बाजार नहीं खुलेगा। दुकानदारों ने बाजार में जुलूस भी निकाला। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी व कोतवाल अनिल कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को सुरक्षा का भरोसा दिया। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि मनोज कुमार की तहरीर पर माधव सहित दो दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जेवर कारीगर को लूटने का प्रयास, फायरिंग
- होमगंज स्थित सराफा बाजार में गुरुवार रात हुई वारदात
- लोगों ने एक को पकड़कर पुलिस को सौंपा, दूसरा फरार
- कारीगरों ने की हड़ताल, सुरक्षा के आश्वासन पर कारीगर काम पर लौटे













































































































































फोटो नंबर 24- होमगंज सराफा बाजार में दुकानदारों से बातचीत करते शहर कोतवाल अनिल कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed