{"_id":"59d916f44f1c1b8d698b4999","slug":"80-lakh-silver-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में मिली 80 लाख की चांदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में मिली 80 लाख की चांदी
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
बकेवर थाना में एक्सीडेंट करने वाली कार में मिली चांदी देखते एसएसपी वैभव कृष्ण।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। महेवा में शुक्रवार को दुर्घटना में छात्रा की जान लेने वाली कार से लगभग 80 लाख की चांदी निकली। थाने का एक सिपाही भोर में कार से चांदी निकलवाकर बोलेरो में रखवा रहा था। कार मालिक ने थाने के सिपाही से सांठगांठ कर बोलेरो भेजी थी। उसमें रखवाते समय थाने के दीवान ने उसे पकड़ लिया। दीवान ने एसएसपी को सूचना दे दी। इस पर चांदी लेने आए दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
एसएसपी व एएसपी ने थाना पर आकर कार व चांदी देखी। इस मामले में दीवान व सिपाही से भी पूछताछ की। पुलिस ने सेल्स टैक्स विभाग को जानकारी दी। इस पर सेल्स टैक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र कुमार भी थाने पहुंचे। उन्होंने पकड़ी गई चांदी देखी। शुक्रवार को हाईवे पर महेवा के पास कार ने सुबह कालेज जा रही छात्रा को कुचल दिया था। इससे छात्रा की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। हादसे के बाद कार को पुलिस ने पकड़ लिया था। कार को थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया था। कार पर आगरा का नंबर है। वह आगरा के किसी सराफ व्यापारी की है। कार कानपुर की ओर जार ही थी। कार में करीब दो क्विंटल चांदी निकली।
विज्ञापन
कार मालिक ने थाना के एक सिपाही से किसी माध्यम से संपर्क कर कार में रखी चांदी को निकलवाने का सौदा किया। सिपाही कार में रखी चांदी को सुबह करीब 5 बजे बोलेरो में रखवा रहा था। चांदी के मालिक ने दो लोगों को भेजा था। वह इटावा के नंबर की बोलेरो किराये पर लेकर आए थे। उसी समय थाना के दीवान कुंअर पाल सिंह अपने आवास से आ गए। उन्होंने कार से कुछ पैकेट निकाल कर बोलेरो में कुछ लोगों के रखते देखा। पास में सिपाही को खड़े देखा तो उन्होंने ने पूछा। सिपाही के गोलमाल जवाब देने पर दीवान ने कार्यवाहक थानाध्यक्ष नीरज शर्मा को इसकी जानकारी दी। फोर्स को बुलाकर दोनों लोगों को व बोलेरो को पकड़ लिया।
विज्ञापन
एसएसपी वैभव कृष्ण व एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने थाना में दोनों लोगों से पूछताछ की। बरामद चांदी व कार का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सेल्स टैक्स एवं पुलिस विभाग की संयुक्त जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
चांदी निकलवाने वाला सिपाही निलंबित
बकेवर । बकेवर थानाक्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त कार से चांदी दूसरी गाड़ी में रखवाने वाले सिपाही को एसएसपी वैभव कृष्ण ने तत्काल प्रभाव से निलंबितकर दिया है। मामले की जांच सीओ भरथना विकास जायसवाल को साैंपी गई है।
एसएसपी ने बताया कि बकेवर थाना परिसर में खड़ी होंडा सिटी कार में करीब 2 कि्वंटल 38 किलोग्राम चांदी छिपाकर रखी गई थी। थाने का सिपाही विकास पवार इस चांदी को होंडा सिटी से स्कार्पियो में रखवा रहा था। जिसे थाने के एचसीपी ने पकड़ लिया।
इस मामले मेें सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। चांदी की बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। चांदी विधिक रूप से ले जायी जा रही थी अथवा नहीं इसके बारे में वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी निर्णय करेंगे।
आगरा के जिस व्यापारी ने चांदी की रसीदें तथा अन्य कागजात उपलब्ध कराए हैं। उनको परीक्षण के लिए वाणिज्य कर विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है।
बकेवर थाना में एक्सिडेंटल होंडा सिटी कार में तस्करी की दो नंबर की चांदी को छुपाकर ले जाने के लिए कार के मालिक ने कार की पिछली सीट के पिछले हिस्से में कटवाकर डिग्गी बनवा रखी है।
ऊपर देखने से केवल सीट नजर आती है। कार की डिग्गी में नीचे माल छुपाने के लिये अलग से कटवा कर जगह बना रखी थी। एसएसपी ने पत्रकारों को बताया कि कार आगरा के एक व्यक्ति है। वह नंबर दो के रूप में चांदी आगरा से पटना लेकर जा रहे थे। चांदी में काफी मात्रा में पायल हैं। कुछ चांदी के सिक्के हैं। कुछ बिस्कुट हैं। सभी पॉली पैक में पैक करके रखे थे।