फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   देशी शराब की दुकान में नकब लगाकर चोरी

देशी शराब की दुकान में नकब लगाकर चोरी

Sat, 17 Nov 2018 11:18 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
देशी शराब की दुकान में नकब लगाकर चोरी
सैफई (इटावा)। क्षेत्र के परासना गांव में शुक्रवार रात को चोरों ने एक देसी शराब की दुकान में नकब लगाकर 24 पेटियां शराब व गोलक में रखे 15 हजार रुपये चुरा लिए। शनिवार की सुबह लोगों ने सेंध लगी देखी तो दुकान मालिक को सूचना दी।
विज्ञापन



परासना गांव निवासी नेम सिंह ने अपनी दुकान को किराये पर विश्राम सिंह निवासी मटियार को दी थी। विश्राम सिंह ने उसमें देसी शराब की दुकान खोली है। दुकान पर प्रताप सिंह निवासी प्रतापपुरा थाना जसवंतनगर सेल्समैन है। शुक्रवार की शाम को दस बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोरों ने दुकान के पीछे नकब लगाकर अंदर घुस गए। चोर दुकान में रखी शराब की पेटियां व नगदी चुरा ले गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। लोगों ने इसकी सूचना विश्राम सिंह को दी। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। विश्राम सिंह ने बताया कि चोर दुकान में रखी 24 पेटी शराब के अलावा 15 हजार रुपये चुरा ले गए। घटना की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-चोरों ने शराब की दुकान में सेंध लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed