{"_id":"5a54e8ab4f1c1bd2178b5dc8","slug":"71515514027-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कारणों से परेशान युवती ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कारणों से परेशान युवती ने फांसी लगाई
Updated Tue, 09 Jan 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बसरेहर। गांव अकबरपुर में घरेलू कारणों से परेशान एक युवती ने अपने घर पर फंसी लगा ली। युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उक्त गांव निवासी तिलक सिंह की 19 वर्षीय पुत्री मोहिनी ने सोमवार की शाम को खाना खाया और सोने के लिए अपने कमरे में चली गई। मंगलवार की सुबह मोहिनी की मां अपने खेतों से गाजर खोदकर घर लौटी तो मोहिनी के कमरे को बंद देखा। कमरा अंदर से बंद था। उसने अपने परिवार के लोगों की बुलाकर दरवाजा खुलवाया तो मोहिनी फांसी पर लटकी मिली। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा। उसकी मौत हो चुकी थी। गांव के लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। युवती के पास एक मोबाइल फोन भी मिला है। पास ही रखे एक गिलास में जहरीला पदार्थ था। पुलिस का अनुमान है कि पहले युवती ने जहरीला पदार्थ पीया उसके रात के समय उसने कमरे में लगे गाटर में कपडे़ का फंदा डालकर फांसी लगा ली। एसओ बसरेहर रमाकांत दुवे ने बताया कि युवती ने घरेलू कारणों से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
- युवती ने फांसी लगाकर जान दी
- पुलिस बोली, घरेलू कारणों से परेशान थी
फोटो नं 16,17- मोहिनी का फाइल फोटो एवं रोते बिलखते परिजन