फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   मकान का ताला तोडकर दो लाख का माल पार

मकान का ताला तोडकर दो लाख का माल पार

Sun, 31 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
मकान का ताला तोडकर दो लाख का माल पार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बसरेहर।
चौबिया थाना क्षेत्र के नगला धारा गांव में शनिवार रात चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ दिए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे जेवर-नगदी व अन्य सामान चुरा ले गए। नीचे कमरे में सो रहे परिजनों को चोरों की भनक नहीं लग सकी। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब परिजनों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा देखा। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

क्षेत्र के गांव नगलाधारा निवासी राज किशोर यादव शनिवार रात परिवार के साथ मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। मकान के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में ताला पड़ा था। रात में किसी समय चोर पड़ोस में पड़े खाली मकान से होकर मकान की छत पर पहुंच गए। ऊपरी हिस्से में बने कमरे का ताला तोड़ दिया और उसमें प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया। चोरों ने अलमारी में रखे जेवर नगदी व अन्य सामान पार कर दिया। कमरों में सो रहे परिजनों को चोरों की भनक नहीं लग सकी। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर भाग निकले। सुबह जब परिजनों ने मकान का ताला टूटा देखा तो दंग रह गए। राज किशोर ने बताया कि चोर उसके घर से 10 हजार सात सौ रुपये नगद, दस अंगूठी, चेन, झाले, दो चूड़ी, करधनी तोडा मटर माला सहित कुल दो लाख कीमत का सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


- मकान का ताला तोड़कर दो लाख का सामान चोरी
- नगला धारा गांव में हुई वारदात, परिजनों को नहीं लगी चोरों की भनक









































































































































































































































































































फोटो नं 07- चौबिया थाना के ग्राम नगला धारा में चोरी के बाद अलमारियों में बिखरा पड़ा सामान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed