{"_id":"5cdc4f45bdec2207657b9512","slug":"51557942085-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर दंपति और बेटे को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर दंपति और बेटे को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड लोहरीपुरा के सामने बुधवार सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपति और उनके बेटे से चेन, झुमकी और अंगूठियां लूट लीं। बाइक का टायर पंक्चर कर बदमाश भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बसरेहर निवासी राजेश कुमार जाटव की ससुराल कल्याणपुर भरतिया कोठी में मंगलवार को शादी थी। इसमें शामिल होने वह पत्नी शांति देवी और पुत्र विनीत कुमार के साथ बाइक से ससुराल गए थे। बुधवार सुबह तीनों वहां से बरसेहर लौट रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर लोहरीपुरा के सामने सुबह 8:30 पर तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रोक ली। बाइक चला रहे विनीत कुछ समझ पाते इससे पहले बदमाशों ने उसे तमंचा लगा दिया। तमंचे के बल पर बदमाशों ने विनीत के गले से चेन, उसके मां के कानों से झुमके, एक सोने की व दो आर्टिफिशियल अंगूठियां उतरवा लीं। बदमाशों ने विनीत की बाइक का पिछला पहिया कील घुसाकर पंक्चर कर दिया और भाग निकले।
बदमाशों के जाने के बाद विनीत ने यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दी। इस पर पीआरबी व थानाध्यक्ष चौबिया सतीश चंद्र यादव मौके पर पहुंचे और छानबीन की। राजेश की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।