फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   निर्दोष को उठाकर थाने में पीटा, दुकानदारों ने किया हंगामा

निर्दोष को उठाकर थाने में पीटा, दुकानदारों ने किया हंगामा

Thu, 27 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
निर्दोष को उठाकर थाने में पीटा, दुकानदारों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊसराहार (इटावा)। फ्रेंड्स कॉलोनी के अड्डा ऊसर की जगह ऊसराहार थाना पहुंची गाजियाबाद पुलिस एक मोबाइल विक्रेता को थाने ले गई, जहां उसकी पिटाई की गई। निर्दोष की गिरफ्तारी और पिटाई की जानकारी मिलने पर व्यापारियों ने थाने का घेराव किया। बवाल बढ़ता देखकर गाजियाबाद पुलिस चली गई। गुस्साए व्यापारियों ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद से फोन पर की।


गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना के उप निरीक्षक असगर अली, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिपाही अजय कुमार व आसिफ अली बुधवार रात को ऊसराहार स्थित थाने के सामने दुकानदार अरविंद कुमार उर्फ विष्णु वर्मा (20) के पास पहुंचे। वह दुकान के पास मंदिर में पूजा कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाजियाबाद पुलिस ने उसको बुुलाया और जैसे ही उसने अपना नाम अरविंद कुमार बताया पुलिसकर्मियों ने उसको घसीटते हुए वाहन में डाल लिया। उसको चप्पल पहनने तक का मौका नहीं दिया। गाजियाबाद पुलिस अरविंद को ऊसराहार थाने ले गई। जहां पर एक पुलिसकर्मी ने अरविंद को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन


उधर, मामले की भनक लगते ही ऊसराहार से व्यापार मंडल के पदाधिकारी अरविंद गुप्ता, अनिल कौशल के साथ कई दुकानदार थाने पहुंच गए। इनको खोडा थाने के उपनिरीक्षक असगर अली ने बताया कि दुकानदार को एक सिम की खरीद के संबंध में पकड़ा गया है। पुलिस टीम दुकानदार को स्कॉर्पियो में बैठा कर ले जाने लगी तो दुकानदारों ने जानकारी थानाध्यक्ष ऊसराहार योगेंद्र शर्मा के मोबाइल पर दी, जो उस समय कन्नौज सीमा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। योगेंद्र शर्मा ने गाजियाबाद पुलिस से मामले की जानकारी हासिल की तो पता चला कि जिस दुकानदार की पुलिस जांच करने गाजियाबाद पुलिस आई थी, वह फ्रेंड्स कालोनी के अड्डा ऊसर से संबंधित था जबकि पुलिस ऊसराहार के दुकानदार को उठा लाई थी। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस बैकफु ट पर आ गई। लोगों ने बिना जांच दुकानदार को उठाए जाने और उसका उत्पीड़न करने के साथ मारपीट करने पर आपत्ति जताई। इस पर गाजियाबाद से आई पुलिस टीम लौट गई। वही दुकानदार अरविंद वर्मा ने बताया कि उसकी पिटाई पुलिसकर्मी ने की थी। जबकि उसका कोई दोष नहीं था। इस संबंध में थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस ने थाने में आकर जानकारी नहीं दी थी। दुकानदार को पकड़ कर ले आए थे। जिसके बाद जानकारी दी है। वही इस संबंध में एसपी सिटी गाजियाबाद ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गाजियाबाद की खोडा थाना पुलिस ने थाना ऊसराहार पुलिस को दुकानदार को उठाए जाने से पहले अपने आने की सूचना नहीं दी थी, न थाना पुलिस से कोई जानकारी ली थी। जब दुकानदार को उठा लाई तब थाना पुलिस को जानकारी दी। नियमानुसार गाजियाबाद पुलिस को थाना ऊसराहार पुलिस को जानकारी देनी चाहिए थी। जबकि यह तो थाना ऊसराहार से महज़ बीस कदम की दूरी का मामला था। यदि ऊसराहार पुलिस से जानकारी ली होती तो सही स्थल का पता चल जाता। और एक दुकानदार उत्पीड़न से बच जाता। थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके निर्देश के बाद गाजियाबाद पुलिस की टीम ने आमद दर्ज कराई है ।


-फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले को पकड़ने पहुंची गाजियाबाद पुलिस
-अड्डा ऊसर की जगह ऊसराहार के दुकानदार को उठाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed