फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   शराब के लिए रुपये न देने पर गोली मारकर घायल किया

शराब के लिए रुपये न देने पर गोली मारकर घायल किया

Thu, 12 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
शराब के लिए रुपये न देने पर गोली मारकर घायल किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


इटावा। शराब के लिए रुपये न देने पर युवक को शराबियों ने गोली मार दी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक के परिजन को पकड़ा है, जिससे पूछताछ कर रही है।

नगर के मुहल्ला हनुमान गली निवासी मोहित बाल्मीकि (19) पुत्र मुरारीलाल बाल्मीकि इस समय चंडीगढ़ में काम करता है। 8-10 दिन पहले वह बीमार मां लक्ष्मी देवी को देखने के लिए आया था। बुधवार देर शाम वह नगर के टीला खुशहालपुर में मौसी के घर गया था।
विज्ञापन


इस मुहल्ले में उसे लाल बंगला निवासी राजू पुत्र समरथ यादव एवं महावीर नगर निवासी तनु शुक्ला मिले जो नशे में धुत थे। उन्होंने मोहित से शराब के लिए रुपये मांगे। न देने पर दोनों ने तमंचे से मोहित पर फायर झोंक दिया। एक गोली मोहित के दाहिने कंधे के नीचे जा धंसी और वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी जेपी पाल ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं परिजन उसे लेकर प्राइवेट चिकित्सालय चले गए हैं।


घायल के पिता मुरारीलाल ने राजू यादव व तनु शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छापा मारकर राजू के बड़े भाई को पकड़ा है, जबकि तनु के घर कोई नहीं मिला। बताते चलें कि उक्त मामले में आरोपित राजू यादव का छोटा भाई आशु फिरोजाबाद में पिछले दिनों सुपारी किलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed