{"_id":"5929c1644f1c1b267b535e55","slug":"4-lac-rupees-theft-from-si-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के घर से चार लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा के घर से चार लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 27 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
चोरी की जानकारी देती रामलली देवी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने शुक्रवार रात दरोगा सहित तीन लोगों के घरों को निशाना बनाया। यहां से जेवर और नगदी समेत लाखाें का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहली घटना बसरेहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकटी में हुई। सहारनपुर जिले में तैनात दरोगा धीरज सिंह की मां राम लली देवी और पिता रणवीर सिंह बनकटी गांव में रहते हैं। राम लली देवी पोस्ट आफिस की एजेंट हैं। शुक्रवार रात वह छत पर सो रहीं थीं। चोर घर की खिड़की से अंदर घुसे। कमरे में रखे उनके बैग से चार लाख रुपये चुरा ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। रामलली ने बताया कि उन्होंने पोस्ट आफिस में जमा करने के लिए लोगों से रकम ली थी।
विज्ञापन
दूसरी घटना फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला श्याम नगर में हुई। यहां राधेश्याम पुत्र साहब सिंह परिवार के साथ अपने दूसरे मकान में सोने चले गए। उन्होंने मकान में ताला लगा दिया। रात में चोरों ने मकान के ताले तोड़ दिए। कमरों में रखे बक्सों से जेवर और नगदी चुरा ली। राधेश्याम ने बताया कि चोर उनके घर से सोने की चेन, दो अंगूठी, कुंडल, पायलें और 27 सौ रुपये और अन्य सामान चुरा ले गए। राधेश्याम की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
तीसरी घटना पछांयगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुम्हेरा गांव में हुई। गांव निवासी चंद्रपाल सिंह पुत्र शिवनाथ भदौरिया ने बताया कि वह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। तभी गांव का बलबीर अपने दो साथियों के साथ घुस आया और 60 हजार रुपये, करीब डेढ़ लाख के जेवर चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।