फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   नशीला पदार्थ सुंघाकर छात्र को लूटा

नशीला पदार्थ सुंघाकर छात्र को लूटा

Mon, 25 Feb 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ सुंघाकर छात्र को लूटा
इटावा। ऑटो सवार बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर छात्र को लूटा लिया। वह मकान निर्माण के लिए इटावा में रहने वाले बाबा से ऊसराहार 25000 रुपये लेकर जा रहा था। वारदात के बाद बदमाश छात्र को रेलवे लाइन के पास छोड़ गए। होश में आने के बाद पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ फ्रेंडस कालोनी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कस्बा ऊसराहार में रहने वाले संजीव गुप्ता का 18 वर्षीय बेटा अंश गुप्ता कक्षा 11 में पढ़ता है। अंश गुप्ता ने बताया कि उसके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। इसकी वजह से रविवार शाम को भरथना चौराहे के पास रह रहे अपने बाबा रामचंद्र गुप्ता के पास गया था। उनसे उसने 25000 रुपये लिए। इसके बाद किशनी चौराहा जाने के लिए एक ऑटो में सवार हो गया। कुछ आगे चलने पर बसरेहर रोड पर ऑटो में तीन अन्य लोग सवार हो गए। तीन लोगों ने उसको चाकू दिखाकर डराया और दूसरे बदमाश ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद उसके पास मौजूद रुपये और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन


बाद में फ्रेंडस कॉलोनी की रेलवे लाइन किनारे छोड़ कर चले गए। शाम तक छात्र के घर पर न पहुंचने से परेशान परिजनों ने खोजबीन की। उसके दोनों मोबाइल स्विच ऑफ होने से परेशान परिजनों ने थाना ऊसराहार पुलिस को सूचना दी। इसी बीच रात ग्यारह बजे के करीब जब छात्र को होश आया तो वह गुरु तेग बहादुर ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास पड़ा हुआ था। होश में आने के बाद वह इटावा स्थिति मकान पर पहुंचा। इस संबंध में छात्र के बाबा रामचंद्र गुप्ता ने थाना फ्रेंड्स कालोनी में तहरीर दी। इसमें पच्चीस हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए जाने की बात कही है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed