{"_id":"5c630a5abdec224c974d10b3","slug":"21549994586-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में डांस को लेकर ग्रामीण व बारातियों में चले ईंट पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में डांस को लेकर ग्रामीण व बारातियों में चले ईंट पत्थर
विज्ञापन
इटावा। भरथना थानाक्षेत्र के ग्राम ऊमरसेंडा में बारात के ग्रामीणों व बारातियों के मध्य डांस को लेकर ईंट-पत्थर चले। डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया।
ग्राम ऊमरसेंडा में सोमवार रात के दौरान उस समय हडकंप मच गया, जब गांव निवासी श्रीचंद्र उर्फ रमेश की पुत्री के विवाह समारोह के दौरान बारात में थिरक रहे युवाओं और ग्रामीणों में कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते ईंट-पत्थर भी चलने लगे। श्रीचन्द्र उर्फ रमेश ने बताया कि इसमें उसके छोटे भाई को भी चोटें आईं हैं।
वहीं दूसरे पक्ष की प्रीती पुत्री जगत नारायण ने बताया कि रात्रि में गुजर रही बारात में शामिल उनके छोटे भाई के साथ मारपीट की गई। रोकने पर विपक्षियों ने ईंट-पत्थर बरसाये। इससे उनके भी सिर पर चोटें भी आईं। घटना की सूचना पर डायल 100 पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। मौके पर डायल 100 पुलिस के पहुंचने के बाद शांत हुए माहौल में शेष वैवाहिक रस्मों की अदायगी हुई। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।