{"_id":"5c2cee26bdec22357e6cb64c","slug":"21546448422-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने विभिन्न आरोपों में 13 लोगों का दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने विभिन्न आरोपों में 13 लोगों का दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। पुलिस ने गश्त के दौरान जिले के अलग-अलग स्थानों से 13 लोगों को विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार किया है।
सिविल लाइन थाने में तैनात दरोगा संजय कुमार ने एआरटीओ कार्यालय के पास से एक व्यक्ति को दबोचा है। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम रिंकू बाथम पुत्र राजेश कुमार निवासी मल्हौसी बताया। सिविल लाइन थाने के दरोगा रावेंद्र सिंह ने कांशीराम कालोनी के पास से रमेश चंद्र निवासी कांशीराम कालोनी को एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। बढ़पुरा थाने के उदी चौकी प्रभारी सतीश राठौर ने गश्त के दौरान उदी मोड़ चौराहे के पास से युवक को तमंचे के साथ पकड़ा है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कोहनूर पुत्र कीलू निवासी प्रकाश नगर कोतवाली दतिया बताया है। कोतवाली में तैनात दरोगा जगमोहन सिंह ने तलैया मैदान के पास से प्रशांत पुत्र प्रमोद कुमार को 18 पौआ देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
जसवंतनगर में तैनात दरोगा सुरेश कुमार ने गश्त के दौरान राम लीला मैदान के पास से अनिल कुमार पुत्र सोवरन सिंह निवासी कैस्त को पांच लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा है। भरथना में तैनात दरोगा शैलेंद्र कुुमार ने गश्त के दौरान रनवीर डिग्री कॉलेज के पास से शाहिद पुत्र मुस्तकीन निवासी पक्का ताल, अनुज पुत्र विनोद कुमार निवासी आजाद नगर व महेश पुत्र राघेश्याम निवासी महावीर नगर को पकड़ है। उनके पास से दो चाकू व 45 पौआ देसी शराब बरामद हुई है। ऊसराहार में तैनात दरोगा प्रमोद कुमार ने गश्त के दौरान ताखा चौराहे के पास से अखिलेश पुत्र बहादुर सिंह निवासी निवासी महुआ नगरिया को 42 पौआ देसी शराब के साथ पकड़ है। बसेरहर थाने में तैनात सिपाही ललित कुमार ने गश्त के दौरान सेंगर नदी पुल के पास से राज कुमार पुत्र शकर निवासी कृपाल पुरा को 20 पौआ देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाने के दरोगा जय प्रकाश ने गीतापुरम् कालोनी के पास से गजेंद्र पुत्र अरविंद निवासी गीतापुरम् कालोनी को 40 पौआ देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
फ्रेंड्स कालोनी के दरोगा रामवीर ने रेखा पैलेस के पास से विवेक पुत्र सुखपाल को 19 पौआ के साथ दरोगा विष्णु दत्त ने तोमर पैलेस के पास से राशिद निवासी उर्दू मोहल्ला को 48 पौआ के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा बकेवर थाने में तैनात दरोगा राकेश पटेल ने बहेड़ा के पास से बृजेश पुत्र मंगे लाल इगूठिया को 25 पौआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।