फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ट्रांसपोर्टर को फोन पर जान से मारने की धमकी

ट्रांसपोर्टर को फोन पर जान से मारने की धमकी

Mon, 12 Nov 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर को फोन पर जान से मारने की धमकी
इटावा। इकदिल निवासी एक ट्रांसपोर्टर को रविवार शाम एक दबंग ने रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। फोन पर धमकी मिलने के बाद उसका परिवार दहशत में है। उन्होंने इस संबंध में इकदिल थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इकदिल निवासी अनवार उर्फ भोलू ट्रांसपोर्टर हैं। उनका पिलखर गांव के सामने हाईवे के किनारे सनी रोड लाइंस के नाम से ट्रांसपोर्ट है। रविवार की शाम को वे ट्रांसपोर्ट बंद कर घर चले गए तभी उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन करने वाले ने उनसे रुपयों की मांग की। उन्होंने पूछताछ की तो फोन करने वाले ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। इस संबंध में अनवार ने थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार योगी ने बताया कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed