फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Unidentified vehicle hits motorcycle; youth dies.

Hathras News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Tue, 01 Sep 2026 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 01 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Unidentified vehicle hits motorcycle; youth dies.
 विनीत का फाइल फोटो। - फोटो : File Photo
गांव ऊंचागांव रजबहा के पास सोमवार की शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 21 वर्षीय विनीत की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मुरसान थाना क्षेत्र के गांव सेनपुर निवासी विनीत पुत्र धर्मवीर (21) गांव के ही पुष्पेंद्र पुत्र योगेंद्र के साथ बाइक से घरेलू सामान लेने ऊंचागांव जा रहा था। दोनों जैसे ही ऊंचागांव बंबा के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने विनीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि पुष्पेंद्र का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। युवक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed