फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bull

Bulandshahar News: इंस्पेक्टर साहब बैठाओ इसे गाड़ी में, निकालो गर्मी...

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
bull
पहासू। पीतमपुर तिराहा पर रविवार को चल रहे मीन समाज के धरने पर लोगों को शांत करने पहुंचे विधायक के बेटे कुश शर्मा ने माइक पर प्रदर्शनकारी युवक को ही धमका दिया। साथ ही युवक को हिरासत में लेकर गर्मी निकालने के लिए थाना प्रभारी को आदेश देते हुए दिखाई दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पीतमपुर तिराहे पर एक सप्ताह पहले अज्ञात लोगों ने मीन भगवान की मूर्ति खंडित कर दी थी। इसमें प्रशासन के आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसी के विरोध में 30 अगस्त को सैकड़ों ग्रामीण तिराहा पर इकट्ठा हो गए थे। प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

ऐसे में शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा का बेटा कुश शर्मा मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक प्रदर्शनकारी मूर्ति लगाने की तारीख की मांग करता है। इस पर कुश शर्मा भड़क जाता है और तारीख नहीं देने की बात कहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उसको मीन समाज को इकट्ठा नहीं करने की चेतावनी देता है और वहीं से थाना प्रभारी को आदेश करता है कि इंस्पेक्टर साहब बैठाओ इसे गाड़ी में, निकालो इसकी गर्मी। हालांकि उस वक्त तो इस बात का किसी ने कोई विरोध नहीं किया। सोमवार को यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिस पर लोग अलग-अलग टिप्पणी कर रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
इस संबंध में जब कुश शर्मा और विधायक अनिल शर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो नंबर बंद रहा। वहीं, कुश शर्मा ने इस वीडियो के विषय में फेसबुक पर अपनी बात रखी कि वायरल वीडियो एडिट किया गया है। उनका उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं है। कार्यक्रम मूर्ति रखने की बात हुई थी तो इसमें सभी वरिष्ठजनों की सहमति के बाद समिति तैयार करने और मूर्ति बनवाने का निर्णय लिया गया था


शिकारपुर की एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय का कहना है कि ग्रामीणों का धरना करीब 45 मिनट चला था। इसमें भीड़ को शांत करने प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक आक्रोशित होकर बार-बार तारीख की मांग कर रहा था, जिसमें कुश शर्मा ने कहा था कि तारीख उनके हाथ में नहीं है। वह तो मूर्तिकार ही बताएगा। इस संदर्भ को समझाया जा रहा था। पूरे घटनाक्रम का 15 सेकंड का वीडियो निकालकर वायरल किया गया है। उनका उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed