फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lawyers besieged the Kotwali police station and staged a road blockade in protest against the murder of Ankur Chaudhary.

Bulandshahar News: अंकुर चौधरी हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने कोतवाली का किया घेराव, जाम लगाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Lawyers besieged the Kotwali police station and staged a road blockade in protest against the murder of Ankur Chaudhary.
खुर्जा में अंकुर चौधरी की हत्या की घटना के बाद कोतवाली के बाहर सड़क पर बैठे अधिवक्ता। संवाद - फोटो : Samvad
खुर्जा। विधि छात्र अंकुर चौधरी (25) की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने सोमवार को कोतवाली का घेराव किया। साथ ही कोतवाली के बाहर धरने पर बैठकर जाम लगाया। करीब 30 मिनट तक जाम लगाने के बाद पुलिस समझाकर अधिवक्ताओं को कोतवाली में लेकर आई। वहीं, मौके पर पहुंचे एसडीएम सतेंद्र सिंह और सीओ शोभित कुमार अत्री ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

खुर्जा बार एसोसिएशन के सचिव पीयूष बंसल ने बताया कि अंकुर चौधरी के पिता अशोक चौधरी खुर्जा सिविल कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उनके बेटे की मौत के बाद से बार एसोसिएशन समेत सभी अधिवक्ता में रोष है। अंकुर चौधरी को बदमाशों ने बेरहमी से डंडे से ईंट से पीटा, जिसके बाद आठ दिनों तक अंकुर जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा।
विज्ञापन

अंत में अंकुर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ऐसे में गिरफ्तार हुए आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई, फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने, अंकुर के परिवार को सुरक्षा देने और आरोपियों का जल्द-से-जल्द सजा दिलाने की मांग की गई। इस दौरान भानु प्रताप सिंह, अनिल सक्सेना, राजेश शर्मा, प्रवीण भाटी, आलोक शर्मा, देशराज सिंह, मनोज शर्मा, सुरेंद्र कुमार, सुभाष पाठक, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वांछित 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार
खुर्जा। कोतवाली पुलिस ने रविवार रात को मुठभेड़ के दौरान अंकुर हत्याकांड में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी चेतन को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक तमंचा व एक बाइक बरामद की गई।
सीओ शोभित कुमार ने बताया कि अंकुर चौधरी हत्याकांड में बगराई निवासी निशांत, सौरभ, कृष्णा, भूपेंद्र, झमका निवासी लाखन व करन, प्रशांत और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी और चेतन का नाम बाद में सामने आया। एसएसपी बुलंदशहर की ओर से आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। 24 अगस्त को पुलिस ने आरोपी लखन को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। 25 अगस्त को भूपेंद्र व निशांत को भी पकड़ा। इसके बाद करन ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। मामले में वांछित चार अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी। इसी के चलते कमालपुर रोड पर चेकिंग दौरान एक संदिग्ध को रोका गया। पुलिस से घिरता देख आरोपी ने फायरिंग की। बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। आरोपी की पहचान चेतन निवासी गांव बगराई के रूप में हुई, जो इस मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।

लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी निलंबित
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह की ओर से अंकुर चौधरी हत्याकांड में तत्काल कार्रवाई नहीं करने और लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी बगराई कमल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

खुर्जा में अंकुर चौधरी की हत्या की घटना के बाद कोतवाली के बाहर सड़क पर बैठे अधिवक्ता। संवाद

खुर्जा में अंकुर चौधरी की हत्या की घटना के बाद कोतवाली के बाहर सड़क पर बैठे अधिवक्ता। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed