{"_id":"5b69eb364f1c1b54208b780c","slug":"21533668150-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही किशोरी को मोटरसाइकिल से अगवा कर ले गए तीन युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल जा रही किशोरी को मोटरसाइकिल से अगवा कर ले गए तीन युवक
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बेरीखेड़ा में घर से स्कूल जा रही 13 वर्षीय किशोरी को मोटरसाइकिल सवार तीन युवक अगवा कर ले गए। किशोरी के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मढ़इया बेरीखेड़ा निवासी रामौतार पुत्र हरदयाल ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पौत्री लखना कस्बा स्थित एक बालिका विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। नित्य की तरह वह सुबह स्कूल के लिए पढ़ने को घर से निकली थी। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंची तो अचानक एक मोटरसाइकिल पर आए तीन अज्ञात युवक उसे अगवा कर ले गए। किशोरी का अपहरण किए जाने की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।