फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   युवती ने फांसी लगाकर जान दी

युवती ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 24 May 2019 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
युवती ने फांसी लगाकर जान दी
इटावा। लवेदी थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुरा में एक युवती ने अपने घर के कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव पहाड़पुरा निवासी अजीत सिंह बकेवर में बीज की दुकान किए है। गुरुवार को वह दुकान पर चले गए। अजीत की पत्नी गांव में स्वयं सहायता समूह की बैठक में भाग लेने के लिए गई थी। उनकी 22 वर्षीय पुत्री मघु घर पर थीं। तभी उसने कमरे में जाकर अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे पर डाल लिया और उसी से लटक गई। उसकी मौत हो गई। जब अजीत की पत्नी घर आई तो मधु का शव लटका देखकर उनकी चीख निकल गई।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पड़ोस के लोग आ गए और उन्होंने जानकारी अजीत को दी। जानकारी मिलने पर वह अपने घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि उसने फांसी क्यों लगाई इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। एसओ लवेदी विनोद कुमार यादव ने बताया कि मधु बीटीसी कर रही थी। फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed